TMBU में नहीं बहाल हो सकी बिजली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 9:22 PM
टीएमबीयू में शुक्रवार को भी बिजली बहाल नहीं हो सकी.
टीएमबीयू में शुक्रवार को भी बिजली बहाल नहीं हो सकी. मालूम हो कि अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को हर हालत में बिजली सेवा बहाल कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शुक्रवार काे विवि के अधिकारी, कर्मचारी बिजली की प्रतीक्षा ही करते रहे. वहीं, विवि में अभी जेनरेटर चलाकर काम किया जाता रहा. अधिकारियों ने एक बार फिर से शनिवार को बिजली बहाल करवाने की संभावना व्यक्त की है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार को विवि के अधिकारी बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारी से मिलने का प्रयास करते रहे, लेकिन कंपनी के अधिकारी उपलब्ध नहीं थे. विवि के अभियंता ने कहा कि देर शाम तक बिजली नहीं आ सकी थी. मालूम हो कि कंपनी ने 12 कराेड़ के बकाया बिल के लिए कनेक्शन काट दिया है. कुलपति ने मामले के समाधान के लिए रजिस्ट्रार काे जिम्मेदारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










