Bhagalpur news नवगछिया स्टेशन के उत्तरी पार्किंग स्टैंड की हुई ई-निविदा

कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में अवस्थित पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा 25 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी.
कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में अवस्थित पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा 25 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. निविदा सोनपुर मंडल की ओर से पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत आयोजित की गयी, जिससे रेलवे को प्रतिवर्ष 5,53,855 रुपये का वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त होगा. मंडल प्रशासन के अनुसार जीएसटी सहित आगामी तीन वर्षों में लगभग 19.60 लाख रुपये का कुल रेल राजस्व अर्जित होने की संभावना है. रेल प्रशासन का कहना है कि पार्किंग स्टैंड के सुव्यवस्थित संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी. स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने में मदद मिलेगी. मंडल प्रशासन लगातार यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए ठोस कदम उठा रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंडों की ई-नीलामी से कुल चार करोड़ 95 लाख का राजस्व अर्जित किया है. सोनपुर मंडल प्रशासन ने भविष्य में राजस्व वृद्धि, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है. नवगछिया स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था के सुदृढ़ होने से स्थानीय यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है.
स्टेशन रोड पर फंसे दो ट्रक, एक घंटे से ज्यादा जाम
सुलतानगंज स्टेशन रोड में दो बड़े ट्रक के आमने-सामने प्रवेश करने से बुधवार सुबह लंबा जाम लग गया. जाम से स्कूल वाहन सहित छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद एक बड़े ट्रक का एक चक्का समतल स्थान पर उतरवाया गया, इसके बाद धीमी गति से एक-एक कर छोटे-बड़े वाहनों को निकाला गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका. जाम सुबह करीब साढ़े सात बजे से एक घंटे से अधिक समय तक लगा रहा. जाम का असर धार्मिक आयोजन पर भी पड़ा. मारवाड़ी समाज की ओर से निकाली गयी निशान शोभायात्रा स्टेशन रोड से आगे नहीं बढ़ सकी. मजबूरन शोभायात्रा को कृष्णगढ़ मोड़ से वापस लौटना पड़ा और अपर रोड होते भागलपुर प्रस्थान करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने स्टेशन रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, ताकि भविष्य में जाम की स्थिति से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




