bhagalpur news. पेंशन सेटलमेंट के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 6.99 लाख की ठगी

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :20 Apr 2026 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पेंशन सेटलमेंट के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 6.99 लाख की ठगी

जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां पेंशन सेटलमेंट के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली गयी.

विज्ञापन

जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां पेंशन सेटलमेंट के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर निवासी अनिल राय ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित अनिल राय ने बताया कि उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करनेवाले व्यक्ति ने खुद को रेलवे ऑफिस से बताते हुए कहा कि उनका पेंशन सेटलमेंट लंबित है. इस संबंध में शुक्रवार को ऑफिस आने की बात कही. सरकारी प्रक्रिया का हवाला देने और आत्मविश्वास से बात करने के कारण उन्हें कॉल पर भरोसा हो गया. इसके बाद ठग ने जरूरी कागजात की जानकारी लेने के नाम पर एटीएम, आधार कार्ड समेत अन्य विवरण मांग लिया. बातचीत के दौरान ही ठग ने दो अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खाते से कुल 6.99 लाख रुपये निकाल लिए. अनिल राय ने बताया कि इसी बीच बैंक की ओर से कॉल आया, जिसमें बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गयी. तब उन्हें ठगी की आशंका हुई. उन्होंने तुरंत अपना डेबिट कार्ड फ्रीज करवाया. इस त्वरित कार्रवाई के कारण करीब दो लाख रुपये होल्ड हो गये, जिससे कुछ रकम बच पायी. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन