उचित मुआवजे की मांग पर रैयतों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 11:17 PM
खरीक प्रखंड की लोकमानपुर पंचायत को विजय घाट पुल से जोड़ने के लिए पहुंच पथ के निर्माण में अधिगृहित भूमि के रैयतों ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर में धरना का आयोजन किया. उनकी मांग मुआवजा निर्धारण में राजस्व लगान से कम निर्धारण को सुधार करने की थी.
खरीक प्रखंड की लोकमानपुर पंचायत को विजय घाट पुल से जोड़ने के लिए पहुंच पथ के निर्माण में अधिगृहित भूमि के रैयतों ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर में धरना का आयोजन किया. उनकी मांग मुआवजा निर्धारण में राजस्व लगान से कम निर्धारण को सुधार करने की थी. रैयतों ने बताया कि वेलोग प्रतापनगर व लोकमानपुर मौजा के रैयत हैं. उनलोगों की जमीन लोकमानपुर पंचायत को विजय घाट पुल से जोड़ने वाली परियोजना में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित की गयी है. अधिग्रहण प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहन कानून 2013 का पालन नहीं करने का रैयतों ने आरोप लगाया. साथ ही वर्तमान में जमीन रजिस्ट्री शुल्क से भी बहुत कम निर्धारित कर रैयत को मुआवजा लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है. भयवश कुछ कुछ रैयतों ने मुआवजा ले भी लिया है. डीएम से रैयतों ने अनुरोध किया कि एक तिथि तय कर किसानों और किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर मुआवजे की विसंगति को अतिशीघ्र सुधार कर पुल चालू कराया जाये. इस मौके पर विंदेश्वरी मंडल व नरेश सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










