ePaper

धनतेरस कल, 31 को दीपावली व दो नवंबर को भैयादूज

Updated at : 27 Oct 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस कल, 31 को दीपावली व दो नवंबर को भैयादूज

इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को, 30 को नरक चौदस व छोटी दिवाली और 31 अक्तूबर को दीपावली व लक्ष्मी पूजा होगी. एक नवंबर को गोवर्धन पूजा व दो नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भैयादूज मनाया जायेगा.

विज्ञापन

इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को, 30 को नरक चौदस व छोटी दिवाली और 31 अक्तूबर को दीपावली व लक्ष्मी पूजा होगी. एक नवंबर को गोवर्धन पूजा व दो नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भैयादूज मनाया जायेगा. लगातार पांच दिनों तक त्योहार है. इसे लेकर बाजार में भी रौनक चरम पर है. रविवार को छुट्टी के दिन मुख्य बाजार सुजागंज, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, महादेव सिनेमा समीप से लेकर चौक-चौराहे की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. फुटपाथ से लेकर शोरूम तक गुलजार रहे.

सोना पट्टी बाजार को चमकदार झालरों से सजा लिया गया है, तो ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक व वाहनों के शोरूम में उत्सवी माहौल बनाने के लिए सजावट की गयी है. लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं. सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है. बाजार बूम करने लगा है. आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ने का अनुमान है.

सोना-चांदी व आभूषण बाजार भी है तैयार, सोना-चांदी की कीमत में उछाल

सोना-चांदी व अन्य प्रकार की आभूषण की परख अभी से होने लगी है. हालांकि ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, पर ग्राहक पसंद के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण बुक करा चुके हैं या करा रहे हैं. खरीदारी धनतेरस को की जायेगी. ज्वेलर्स तरह-तरह के ऑफर से ग्राहकों को लुभा रहे हैं. धनतेरस नजदीक आने पर सोना-चांदी की कीमत में अचानक उछाल आया है. सर्राफा कारोबारी विशाल आनंद ने बताया कि अभी चांदी एक लाख रुपये किलो, सोना 73800 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में, तो 80800 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट में. वहीं चांदी का सिक्का 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि पुराना सिक्का 1500 रुपये में उपलब्ध है. वहीं दूसरे सर्राफा कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि धनतेरस, दीपावली से लेकर काली पूजा तक त्योहारी मौसम रहता है. इसके बाद लगन आने वाला है. ठंड के लगन की खरीदारी लोग धनतेरस से शुरू कर देते हैं. धनतेरस में शगुन के रूप में सोना-चांदी का सिक्का जरूर खरीदते हैं.

ऑटो मोबाइल सेक्टर में तेजी

ऑटो मोबाइल लाइन में अभी से तेजी आ गयी है. बाइक व फोर व्हीलर को लेकर पहले से बुक कराये जा चुके हैं.गाड़ी खरीदने के लिए लोगों को मशक्कत करना पड़ रहा है. हालत यह है कि अभी ग्राहकों के पसंद के अनुसार से गाड़ी के कलर नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में जो भी गाड़ी मिल रही है, उसे बुक कराया जा रहा है.

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम व फर्निसिंग व फर्नीचर शोरूम में भी रौनक

इलेक्ट्रॉनिक बाजार खलीफाबाग चौक से लेकर कोतवाली चौक तक, घूरनपीर चौक, तिलकामांझी चौक से जबारीपुर जेल रोड तक सज गया है. आदित्य विजन कोतवाली चौक में भी रौनक दिख रही है. मैनेजर संजय कुमार एवं गंगा प्रसाद ने बतया कि बड़ी एलईडी टीवी लोगों की पहली पसंद है. घर में लोग सिनेमा हॉल जैसे मजा लेने की सोच दिख रही है. एलईडी के साथ आडियो की कीमत में विशेष छूट मिल रही है. इस धनतेरस कैशबैक की धीम है. 21000 तक कैशबैक मिल रहा है. अभी लोग सिर्फ एक रुपये देकर सोनी का एलइडी टीवी 43 इंच ले सकते हैं. वाशिंग मशीन, रेफ्रीजिरेटर, माइक्रो आवेन की फूल रेंज उपलब्ध है.

बर्तन बाजार में धातु बर्तन की डिमांड

बर्तन बाजार गुरुद्वारा रोज हो या वेराइटी चौक यहां रौनक दिखने लगी है. बर्तन कारोबारी गौतम साधु व दीपक कुमार ने बताया कि धनतेरस में अधिकतर ग्राहक धातु के बर्तन की खरीदारी करते हैं. चाहे पीतल, तांबा हो या कांसा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक बर्तन की भी खरीदारी करने के लिए लुभाया जा रहा है. नवनीत ढांढानिया ने बताया कि अब भी इंडेक्शन, मिक्सी ग्राइंडर आदि गृहिणी खरीदारी कर रही हैं. यहां भी लुभावने ऑफर व निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन