ePaper

Bhagalpur news बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Updated at : 26 Feb 2026 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में 14वां भव्य श्याम वसंत महोत्सव सह श्री श्याम फागुणोत्सव का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सुलतानगंज महर्षि मेंहीं विश्रामालय में बुधवार देर शाम मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में 14वां भव्य श्याम वसंत महोत्सव सह श्री श्याम फागुणोत्सव का आयोजन किया गया. परिसर जय श्री श्याम के जयघोष गूंजता रहा और श्याम भक्त भक्ति रस में सराबोर नजर आये. महोत्सव की शुरुआत बाबा खाटू श्याम के शीश का भव्य शृंगार से हुई. बाबा के शीश का दूध, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया गया. ज्योति प्रज्ज्वलन कर छप्पन भोग और सवामणी का प्रसाद अर्पित किया गया. फल, मेवा और मिष्ठान का भोग लगाया गया. भक्तों में उल्लास देखने को मिला.

श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

राहुल सोनी एंड ग्रुप, भागलपुर की ओर से प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक जागरण ने पूरे श्याम दरबार को भक्तिमय बना दिया. “लहराते देखे हैं हमने श्याम निशान…”, “डोरी खींचे रखो जी यौ है बाबा का निशान, हाथों में लेकर निशान चला मैं तो बाबा के धाम चला…” जैसे लोकप्रिय श्याम भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को प्राचीन खाटू श्याम मंदिर भागलपुर के लिए 14वीं भव्य निशान पदयात्रा निकाली जायेगी. लगभग 200 बड़े निशान तैयार किये गये हैं, जबकि कई छोटे निशान श्रद्धालु लेकर चलेंगे. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत और फलाहार की व्यवस्था तिलकपुर, खेरैहिया, नाथनगर सहित विभिन्न स्थानों पर की गयी है. कार्यक्रम की सफलता में मारवाड़ी युवा मंच के साथ महिला संस्कृति शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. काफी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली. महोत्सव में गजराज जैन, सुनील रामुका, अमर रामुका, मनोज जादुका, विपिन मुरारका, राजेश रामुका, काशी रामुका, रौनक रामुका, कृष भुवानिया, प्रदीप रामुका, दीपू रामुका, पवन केसान, सविता रामुका, केशव भुवानिया, रोशन जैन, लक्ष्मी सिंघानिया, अनीता रामुका, सुमन मुरारका, पूनम जादुका, उषा रामुका, मोहित जादुका, विनोद मुरारका, राज जादुका, शिवम कुमार, मिथुन पटेल सहित काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे.

पहली बार हुआ बाबा के शीश का विशेष पूजन

आयोजक मनोज जादुका ने बताया कि इस वर्ष पहली बार बाबा श्याम के शीश का विशेष पूजन और अभिषेक किया गया. गोपाल प्रसाद शर्माकी ओर से शीश लाया गया, जिसके विधिवत पूजन के बाद भव्य जागरण हुआ. बाबा के शीश को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया. महोत्सव के समापन के साथ ही पूरा सुलतानगंज श्याम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान पदयात्रा की तैयारी में जुट गये.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन