bhagalpur news. सामान देने के बाद अचानक गिरे डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 09 May 2026 10:04 PM

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट सराय मोहल्ले में बीड़ी कंपनी के पास शनिवार दोपहर एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की अचानक मौत हो गयी.

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट सराय मोहल्ले में बीड़ी कंपनी के पास शनिवार दोपहर एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की अचानक मौत हो गयी. मृतक की पहचान आदमपुर के गुहा विला निवासी वरुण प्रताप सिंह (52) के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. लोगों ने डिलीवरी ब्वॉय के चेहरे पर पानी डाल कर जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची तातारपुर पुलिस ने युवक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. देर शाम तातारपुर थाना पुलिस ने वरुण के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. सराय मोहल्ले के लोगों ने और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वरुण ने पहले इमामबाड़ा मैदान के पास एक ग्राहक को साड़ी डिलीवर किया. बताया जा रहा है कि डिलीवरी ब्वॉय उसी वक्त खांसी कर रहा था, लेकिन डिलीवरी देने के बाद वह रुका नहीं और बीड़ी कंपनी मोहल्ले की ओर बढ़ गया. युवक बीड़ी कंपनी पहुंचने से पहले ही बाइक रोक कर किसी ग्राहक से बात कर रहा था. आसपास के लोगों को लगा कि वह किसी ग्राहक को बुला रहा है. तभी युवक मोटरसाइकिल को स्टैंड पर लगा कर खड़ा हो गया. हेलमेट उतारने के साथ ही वह लड़खड़ाने लगा. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह जमीन पर गिर कर अचेत हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वरुण के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की परिजनों को सूचना दी. सबसे पहले तिलकामांझी निवासी वरुण के भांजे गौरव कुमार ने मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की. परिजनों ने बताया कि आदमपुर में वरुण का पैतृक आवास है लेकिन वह इन दिनों बरारी में रहता था. रोजाना सुबह वह आठ बजे घर से निकल जाता था और शाम को ही घर आता था. मृतक की पत्नी रूपा देवी का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक दो बच्चाें हैं. तातारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. हालांकि लोगों के बीच यह चर्चा थी कि डिलीवरी ब्वॉय की मौत हर्ट अटैक से हुई है. परिजनों ने बताया कि वरुण बीमार नहीं था और न ही किसी प्रकार की दवाई चल रही थी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन