ePaper

Bhagalpur news दिल्ली के यश पहलवान विजेता, मिरहटी के मनीष उपविजेता

Updated at : 18 Feb 2026 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news दिल्ली के यश पहलवान विजेता, मिरहटी के मनीष उपविजेता

कसमबाद गांव में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. फाइनल में कुल 32 पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कसमबाद गांव में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. फाइनल में कुल 32 पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया. उद्घाटन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, रवि सुमन (उर्फ अरुण मंडल), अरविंद मंडल, प्रभाकर कुमार, जवाहर मंडल व मनोज यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. फाइनल मुकाबले में दिल्ली, झारखंड, बिहार के भागलपुर, बांका, खगड़िया और बेगूसराय जिलों से आये पहलवानों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए समिति की सराहना कर कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में खेल भावना और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं. कड़े मुकाबले में दिल्ली के यश पहलवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मिरहटी के मनीष कुमार उपविजेता रहे, जबकि कसमबाद गांव के संतोष पहलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. विजेता और प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार रवि कुमार सुमन उर्फ अरुण मंडल, अरविंद मंडल, मनोज यादव, जवाहर मंडल, फूलो श्याम सुमन, सूरज और संतोष ने संयुक्त रूप से प्रदान किये. उपविजेता मनीष कुमार को पूर्व उपसभापति मनोज यादव ने सम्मानित किया, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त संतोष पहलवान को अरविंद मंडल और प्रभाकर कुमार ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया.

महादंगल के दूसरे दिन 25 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने दिखाया करतब

घोघा ओलपुरा गांव में महादेव कल्याण संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महादंगल के दूसरे दिन अखाड़े में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. दूसरे दिन 25 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया. दूर-दराज राज्यों से आये नामी पहलवानों ने दंगल में शिरकत कर प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया. कटप्पा (केरल), पीयूष (समस्तीपुर, बिहार), नकाबपोश (कोल्हापुर, महाराष्ट्र), रिजवान गनी (जम्मू-कश्मीर), अजीत (हनुमानगढ़ी), जागीरा (राजस्थान), ठाकुर जल्लाद सिंह, मिथिलेश यादव व मिथुन यादव जैसे चर्चित पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच आजमाये. पहलवानों के मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया. बुधवार को निर्णायक मुकाबला होगा. मौके पर श्याम राज, सोनू यादव व ध्रुव साह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन