bhagalpur news. असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की जांच के लिए बनी कमेटी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की जांच के लिए बनी कमेटी

टीएमबीयू को आयोग से विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच व सत्यापन के लिए प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कमेटी गठित की गयी है

विज्ञापन

टीएमबीयू को आयोग से विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच व सत्यापन के लिए प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कमेटी गठित की गयी है. सोशल साइंस के डीन डॉ सीपी सिंह कमेटी के संयोजक व पीजी स्टैटिसटिक्स विभाग के हेड प्रो नेसार अहमद, पीजी मनोविज्ञान विभाग की हेड डॉ लक्ष्मी पांडेय को सदस्य बनाया गया है. टीएनबी कॉलेज के प्रिंसिपल को मिलेगा बेसिक मिनिमम सैलरी

टीएनबी कॉलेज के नियमित प्रधानाचार्य डॉ दीपो महतो को विश्वविद्यालय द्वारा बेसिक मिनिमम सैलरी भुगतान किया जायेगा. बैठक में निर्णय लेने के बाद रजिस्ट्रार को निर्देश दिया गया है.

पीजी दर्शनशास्त्र विभाग व मारवाड़ी कॉलेज का निरीक्षण आज

विवि के प्रभारी कुलपति शुक्रवार को पीजी दर्शनशास्त्र विभाग व मारवाड़ी कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. बताया जा रहा है कि दर्शनशास्त्र विभाग का भवन जर्जर है. इस बाबत दिनकर भवन स्थित परीक्षा भवन के कमरा में दर्शनशास्त्र विभाग को शिफ्ट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन