Bhagalpur News. कॉलेज के एक-एक विद्यार्थी को गोद लें, कैरियर से लेकर जॉब दिलाने में करे सहयोग : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. कॉलेज के एक-एक विद्यार्थी को गोद लें, कैरियर से लेकर जॉब दिलाने में करे सहयोग : प्राचार्य

इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन संपन्न.

विज्ञापन

— इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन संपन्न भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन पूर्ववर्ती छात्रों ने खेल मैदान पर दमखम दिखाया. उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान के चारों तरफ छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही. खेलकूद के तहत आउटडोर गेम में क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ. इंडोर गेम के तहत बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो राजकिशोर मूलचंद तुगनायत ने किया. उन्होंने कहा कि यह मंच पुरानी हर यादों को ताजा करने का है. जहां से वे निकले और सफल होकर राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं.

साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती छात्रों से कहा कि कॉलेज के एक-एक विद्यार्थी को गोद लें. उनके कैरियर से लेकर जॉब दिलाने में सहयोग करे. एक वेब पोर्टल तैयार करें. छात्रों को ट्रेनिंग करायें. प्राचार्य ने प्रस्ताव रखा कि ट्रेनिंग अपनी कंपनी में कराये और वहां ही जॉब सुनिश्चित करे. छात्रों को कंपनी से संबंधित प्रोजेक्ट रिसर्च तीसरे वर्ष में ही उपलब्ध कराये. कॉलेज के लैब को अपडेट कराने में सहयोग करे. प्राचार्य प्रो तुगनायत ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों से कॉलेज के विकास में तेजी आयेगा. आपके प्रेरणा व मार्गदर्शन से ही यहां के विद्यार्थी भी देश व समाज के लिए काम आ सकेंगे. इसी के साथ गले साल फिर पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में मिलेंगे. एक-दूसरे से विदाई ली.

इस अवसर पर कई पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया. वहीं, कार्यक्रम में राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज से सेवानिवृत नागेंद्र राय को सम्मानित किया गया. उनकी बेटी पोलिटेक्निक में कार्यरत सीमा प्रसाद को भी पिता श्री राय के हाथों सम्मानित कराया गया. मौके पर वंदे भारत कोच निर्माण में सहायक अधिकारी सह पूर्ववर्ती छात्र ने अनुभव छात्रों से साझा किया. इस अवसर पर प्रो शशांक शेखर, डॉ बबलेश सहित शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन