Bhagalpur News: भैंस चराने गये पशुपालक गंगा में डूबे, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: भैंस चराने गये पशुपालक गंगा में डूबे, तलाश जारी

तिलकपुर पंचायत के नसोपुर छोटी गंगा में एक वृद्ध डूब गये. जिसका कोई पता नहीं लग पाया है. परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुलतानगंज.

तिलकपुर पंचायत के नसोपुर छोटी गंगा में एक वृद्ध डूब गये. जिसका कोई पता नहीं लग पाया है. परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं. भैंस चराने जाने के क्रम में तिलकपुर पंचायत के नसोपुर गांव निवासी (62 वर्ष ) नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू के डूबने से परिजन में कोहराम मच गया है. बताया कि गंगा में भैंस पार करने के दौरान पांव फिसलने से वृद्ध गहरे पानी में चला गया. वृद्ध के पुत्र मिथलेश कुमार ने बताया कि पिता हर दिन की तरह शुक्रवार को भी घर से भैंस चराने के लिए निकले थे. गहरे पानी में जाने के बाद ग्रामीण ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वृद्ध अधिक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर परिजन ने जानकारी सुलतानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल व सीओ रवि कुमार को दिया. इधर आक्रोशित ग्रामीणाें ने सुलतानगंज- भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर थाना से एसआई संजय कुमार, सागर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. स्थानीय ग्रामीण डूबे वृद्ध की गंगा से खोज को लेकर सुलतानगंज के गोताखोर शंकर महलदार से खोजबीन कराने का भी अनुरोध किया है. पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. गंगा में डूबे वृद्ध को खोजबीन में एसडीआरएफ टीम जुट गयी. शाम तक डूबे वृद्ध को गंगा से बाहर नहीं निकाला जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन