बाइपास टोल प्लाजा को मिला एंबुलेंस, दुर्घटना पर मिलेगी मेडिकल सहायता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 2:35 AM
बाइपास पर स्थित टोल प्लाजा को एनएचएआइ की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट श्रेणी की एंबुलेंस उपलब्ध हो गयी है.
-एंबुलेंस की सेवा दोगच्छी से लेकर औद्योगिक थाने तक ही रहेगी -बाइपास के बाहर का लोकेशन नहीं ली जायेगी. -एंबुलेंस के लिए एनएचएआइ के टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल किया जा सकता है वरीय संवाददाता, भागलपुर बाइपास पर स्थित टोल प्लाजा को एनएचएआइ की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट श्रेणी की एंबुलेंस उपलब्ध हो गयी है. बाईपास रोड पर अब दुर्घटना होने पर 5 से 10 मिनट के अंदर मेडिकल सहायता मिल सकेगी. यह टोल प्लाजा प्रबंधन का कहना है. एंबुलेंस सेवा दोगच्छी से लेकर औद्योगिक थाने तक ही रहेगी. इसके बाहर का लोकेशन नहीं ली जाएगी. एनएचएआइ ने बाइपास टोल प्लाजा को एंबुलेंस उपलब्ध करा दी है. इसमें दो इमरजेंसी मेडिकल टीम के सदस्य और दो चालक भी मिले हैं. सड़क पर किसी भी तरह का हादसा होने पर घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा. अभी तक बाइपास में एंबुलेंस के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे लोग घायल को किसी वाहन का इंतजाम कर अस्पताल पहुंचाते थे. एंबुलेंस के लिए एनएचएआइ के टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल किया जा सकता है. टोल प्लाजा के प्रबंधक बजरंग सिंह के अनुसार एंबुलेंस के लिए सेवा निर्धारित है. टोल फ्री नंबर सूचना देने पर लोकेशन बतानी होगी. अगर टोल रोड से हटकर किसी सड़क पर हादसा है तो जीपीएस में लोकेशन नहीं आयेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










