रेलवे ट्रैक पर मिला हाउसिंग कॉलोनी के युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 11:29 PM
--गुरुवार शाम घर से निकलने के बाद से ही शिवम का नहीं चला पता, शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद हुई पहचान
–परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – मृतक के भाई शुभम के लिखित आवेदन पर जीरोमाइल थाना में हत्या का केस दर्ज जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किये जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों से कुछ कागजात निकाले. इसके बाद युवक की पहचान बरारी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी निरंजन कुमार के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गयी. परिजनों को इसकी जानकारी दिये जाने के बाद वे लोग भी मौके पर पहुंचे. शव की पहचान शिवम के रूप में की. इधर परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध उनके भाई को बुलाकर उसकी हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जतायी. इस संबंध में उन्होंने जीरोमाइल थाना को लिखित आवेदन भी दिया है. जीरोमाइल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. घटनास्थल की जांच को एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृत युवक शिवम के भाई शुभम ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनके भाई शिवम को किसी का कॉल आया. जिसपर कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे कहीं बुलाया. इधर शिवम भी कॉल कटने के तुरंत बाद घर से निकल गया. देर रात 11 बजे तक जब उनका भाई वापस घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की. उसके मोबाइल पर कॉल लगाने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुआ. रातभर खोजबीन करने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बहादुरपुर के आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि शिवम का शव बहादुरपुर रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है. उन लोगों ने मौके पर पहुंच कर शिवम की पहचान की. मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई को योजनाबद्ध तरीके से बुला कर अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी है. साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक फर फेंक दिया गया है. जीरोमाइल पुलिस ने बताया कि दिये गये आवेदन के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी. पुलिस मामले में हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. मंसरपुर में भी अज्ञात का शव मिला जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ही गोपालपुर के समीप मंसरपुर इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. उक्त मामले में भी रेलवे पुलिस द्वारा उनके क्षेत्र में घटना होने से इनकार किये जाने के बाद जीरोमाइल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










