छेड़खानी का विरोध करने पर नेत्रहीन पिता से मारपीट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसदी पंचायत के वार्ड एक में नेत्रहीन से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सुलतानगंज. मसदी पंचायत के वार्ड एक में नेत्रहीन से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि मेरे पुत्री को घर में अकेला पाकर नामजद आरोपित में एक आरोपित बुरी नीयत से घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर पहने वस्त्र को फाड़ दिया. हल्ला होने के बाद छेड़खानी करने वाले आरोपित फरार हो गये. नामजद आरोपित कुछ देर बाद एकजुट होकर मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया. बचाने आयी पुत्री, पत्नी व भतीजा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जान मारने की नामजद आरोपित ने धमकी दी है. जख्मी का इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जाने पर मुझे व पुत्री को मायागंज रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा के सुभाष ठाकुर ने गांव के ही सुनील ठाकुर, उनके दो पुत्र विश्वजीत कुमार, प्रीतम कुमार व अन्य तीन अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है. भवानीपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

समर एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात लड़की की मौत

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड के कमरगंज हॉल्ट के पूर्व समर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय अज्ञात लड़की की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस व सुलतानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की. अज्ञात को ज्ञात करने का प्रयास किया, लेकिन शव को देखने के बाद पहचान नहीं हो पायी है. सुलतानगंज थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लायी. शव का फोटोग्राफी कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात को ज्ञात करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन