ePaper

Bihar Weather: भागलपुर-पूर्णिया में कब से बढ़ेगी ठंड? आसपास के जिलों के मौसम की भी आयी जानकारी

Updated at : 17 Nov 2024 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

बिहार का मौसम

Bihar Weather: भागलपुर-पूर्णिया और आसपास के जिलों के मौसम की जानकारी आयी है. जानिए इन जिलों में ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने क्या बताया है...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ठंड अब दस्तक देने लगी है. बिहार का मौसम बदलने लगा तो अब सेहत को लेकर भी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. पछुआ हवा के कारण ठंड में इजाफा होने लगा है. अधिकतर जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है. उसके बाद धूप जरूर खिलती है लेकिन अपना प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है. भागलपुर समेत आसपास के जिलों और कोसी-सीमांचल क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला है. तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हिमालय क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी का असर दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी.

कब से बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में ठंड अब अपनी रफ्तार में दिखेगी. 19 नवंबर से ठंड में इजाफा होने की संभावना है. मंगलवार से लगभग सभी जिलों में ठंड की एंट्री हो जाएगी. लोगों को दिन में भी ठंड महसूस होगी. सोमवार को भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया समेत कई जिलों में कुछ जगहों पर घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 19 से 22 नवंबर तक कोहरे का असर कम रहेगा.

भागलपुर और पूर्णिया में ठंड की दस्तक

हिमालय क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी का असर भागलपुर में भी दिखने लगा है. शनिवार को जिले में घना कोहरा छाया था. पूर्णिया में भी मौसम का तेवर अब बदलाव के मूड में आ गया है. दोपहर मौसम का मिला-जुला मिजाज भले ही रह रहा हो पर पिछले दो दिनों से सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ानी शुरू कर दी है जिससे ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. इससे ठंड बढ़ रही है और साथ में कोहरे का असर भी हो रहा है. विभागीय पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन -3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना बतायी गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि ठंड की अब शुरुआत हो चुकी है और पछुआ हवा की गति जैसे-जैसे बढ़ेगी ठंड बढती जाएगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन बाद तापमान गिरने से रातें और अधिक सर्द होने का अनुमान है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन