Bihar Tourist Place: बिहार के इस जिले में बेहद खास है ये गुफा, खूबसूरती देख यहां बार-बार आना चाहेंगे
भागलपुर का कुप्पाघाट
Bihar Tourist Place: बिहार के भागलपुर जिले का कुप्पाघाट लोगों के बीच बेहद पसंदीदा है. खासकर यहां का ऐतिहासिक गुफा बेहद खास माना जाता है. यहां की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है. यहां एक बार जाने पर लोग बार-बार आना पसंद करते हैं.
Bihar Tourist Place: बिहार में वैसे तो कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो कि काफी फेमस है. इन्हीं में से एक है बिहार के भागलपुर जिले का कुप्पाघाट. यहां का ऐतिहासिक गुफा बेहद खास है. इसके साथ ही यहां की खूबसूरती लोगों को इतनी भाती है कि एक बार आने के बाद वे बार-बार यहां आना चाहते हैं. कुप्पाघाट में ऐसी चीजें हैं, जिसे देख और समझकर आप भागलपुर जिले के बारे में और भी नजदीक से जान सकेंगे.
दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
दरअसल, यहां काफी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. परसंतमत के गुरू परमहंसजी महाराज की समाधि स्थल है. ऐतिहासिक गुफा और यहां के गार्डन की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. परमहंस जी महाराज का आश्रय स्थल यही मौजूद है.
गुफा की ये है खासियत…
गुफा की खासियत यह भी बताई जा रही है कि, यह काफी पौराणिक है. यहीं पर परमहंस जी महाराज को सत्य की प्राप्ति हुई थी. उन्होंने गुफा में काफी तपस्या की थी. इस गुफा में 5 द्वार है जो अलग-अलग जगहों को जाता है. इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि जब राजा-महाराजाओं का शासन हुआ करता था, तभी इस गुफा को बनाया गया होगा. जो मुंगेर के किला, नाथनगर कर्ण गढ़, गंगा के पास निकलता है.
ऐसे पहुंच सकते हैं कुप्पाघाट
जानकारी के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र में गंगा किनारे यह आश्रम बसा हुआ है. यहां पहुंचने के लिए भागलपुर स्टेशन जाने के बाद कुप्पाघाट के लिए गाड़ी ले सकते हैं. इसके अलावा तिलकामांझी चौक से भी कुप्पाघाट के लिए गाड़ी ले सकते हैं. एक और खास बात यह भी है कि परमहंस जी महाराज की समाधि स्थल को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है. यहां गंगा किनारे के मनमोहक दृश्य को देख सकते हैं. यहां आने वाले लोग यहां की खूबसूरती को कैमरे में जरूर कैद करते हैं.
Also Read: पटना में रिश्वतखोरी का खेल हुआ बेनकाब, दो दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










