Bihar Teacher News: शिक्षा व्यवस्था की शिकायतें दर्ज कराना होगा आसान, बिहार सरकार ने जारी किए दो टोल फ्री नंबर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jul 2025 9:23 PM

विज्ञापन

बिहार शिक्षा विभाग

Bihar Teacher News: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. शिकायतों को छह श्रेणियों में बांटकर समाधान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा. इसके लिए दो टोल फ्री नंबर और ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए गाइडलाइन जारी की है. अब किसी भी प्रकार की शिकायत को उसके स्वरूप के अनुसार वर्गीकृत कर समाधान प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. विभाग ने टोल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 भी जारी किया है, जिस पर तत्काल शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.

6 वर्ग में विभाजित

जारी वर्गीकरण के अनुसार शिकायतें छह प्रमुख श्रेणियों में विभाजित हैं, जिसमें विद्यालय, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, वेंडर/संविदाकर्मी, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय और अवैध वसूली है. विद्यालय से जुड़ी शिकायतों में आधारभूत संरचना, संचालन, शिक्षकों का आचरण और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) जैसे विषय शामिल हैं. शिक्षकों से संबंधित स्थानांतरण, स्थापना, वेतन भुगतान, एचआरएमएस और पेंशन जैसे मुद्दों को अलग से दर्ज किया गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिक्षा विभाग का मकसद, भ्रष्टाचार पर लगाम

छात्रों की योजनाओं, फन किट, पुस्तक वितरण से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग श्रेणी है, वहीं विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित नहीं होने, परीक्षा परिणाम में देरी और प्रमाणपत्र वितरण जैसी समस्याएं दर्ज कराई जा सकती हैं.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतें ई-शिकायत पोर्टल पर लॉगइन आईडी से “Grievance” मॉड्यूल में अपलोड की जाएं. साथ ही विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर अवैध राशि की वसूली की सूचना भी तत्काल दर्ज की जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 72 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन