Bhagalpur News. बिहार दिवस कार्यक्रम के लिए स्टॉल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम तय

Updated at : 12 Mar 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. बिहार दिवस कार्यक्रम के लिए स्टॉल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम तय

बिहार दिवस कार्यक्रम की रुपरेखा तय.

विज्ञापन

-सैंडिस कंपाउंड के ओपन थियेटर में 22 एवं 23 मार्च को होगा मुख्य कार्यक्रमजिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन थियेटर में 22 एवं 23 मार्च को आयोजित किया जायेगा. जिले के सभी विद्यालयों में रंग-रोगन कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है. यह कार्य विद्यालयों को प्राप्त कंपोजिट ग्रांट से होगा. 22 मार्च को सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद विद्यालयों में बिहार गौरव गान और बिहार प्रार्थना गीत का आयोजन किया जायेगा.सैंडिस कंपाउंड में विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर अपने कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी देंगे. इसके लिए उप विकास आयुक्त, भागलपुर वरीय पदाधिकारी होंगे. वर्ग 6 से 8 और 9 से 12 तक के छात्रों के बीच नृत्य, संगीत एवं नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी. इसके अतिरिक्त किलकारी बच्चों के लिए नृत्य, गायन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. चयनित प्रतिभागियों को सैंडिस कंपाउंड में पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार व्यंजन मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसके नोडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी होंगे. शिक्षा विभाग कला जत्था, किलकारी के बच्चे और प्रखंड स्तर के स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, सिविल सर्जन भागलपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर खेल, विज्ञान, साहित्य या अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ, पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनसीसी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), भागलपुर को कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और नीले प्रकाश से सजावट करने का निर्देश दिया गया है.

महत्वपूर्ण बातें

-कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में मंच और पंडाल की व्यवस्था का सत्यापन करेंगे.

-नगर निगम, भागलपुर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और जल टैंकर की व्यवस्था करेगा.-सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

-कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन वाहन और चलंत एंबुलेंस व स्वास्थ्य विभाग टीम भी रहेगी.-प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भागलपुर को सौंपी गयी है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन