ePaper

Bihar Crime: भागलपुर में डबल मर्डर, आपसी विवाद में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Updated at : 04 Apr 2025 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur crime| Bihar Crime: Double murder in Bhagalpur, two youths shot dead in mutual dispute

रोते-बिलखते परिजन

Bihar Crime: भागलपुर के नवगछिया स्थित भवानीपुर गांव में गुरुवार रात दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गांव में तनाव है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Crime: भागलपुर जिले के नवगछिया के भवानीपुर गांव में गुरुवार रात हुई डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. आपसी विवाद में दो युवकों सोनू कुमार उर्फ शुभम और करण पोद्दार के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों को ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया गया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

आपसी विवाद बना मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक शुभम और करण के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी. गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों काली स्थान मंदिर के पास बातचीत कर रहे थे, जहां विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद गोलियां चल गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर कुछ और लोग भी मौजूद थे और कार से आए युवकों के साथ मिलकर विवाद शुरू हुआ.

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

वारदात के बाद भवानीपुर गांव में तनाव जारी है. किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर आसपास के कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया है. लोग घरों में सहमे हुए हैं और रात्रि में अपने घरों की बत्तियां बुझाकर अंदर दुबके रहे.

शुभम के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शुभम तीन बहनों का इकलौता भाई था और छह महीने पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था. उसकी मां हेमलता देवी और बहनें मायागंज अस्पताल में उसकी लाश से लिपटकर दहाड़ें मारकर रोती रहीं.

जांच जारी, केस दर्ज

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों युवकों की मौत हो चुकी है. रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Also Read: 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष पद, राहुल गांधी का PA बताने वाला पटना में गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन