Bhagalpur News: भागलपुर की बेटी पलक का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: भागलपुर की बेटी पलक का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन

दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल भागलपुर में पढ़ रही पलक वॉलीबॉल में खेलेगी

विज्ञापन

= दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल भागलपुर में पढ़ रही पलक वॉलीबॉल में खेलेगी

संवाददाता, भागलपुर

भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भागलपुर की पलक कुमारी का वॉलीबॉल खेल के लिए चयन हुआ है. पलक वर्तमान में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल, भागलपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा है. बेहद साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पलक सराय चौक निवासी केदारनाथ फेंटा की पुत्री है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद पलक ने न सिर्फ भागलपुर, बल्कि बिहार का भी नाम रोशन किया है.

पलक पिछले दो महीनों से पुलिस अकादमी, राजगीर में विशेष प्रशिक्षण ले रही है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 04 से 15 मई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना है. पलक की प्रतिभा को निखारने में भागलपुर के कोच अजय कुमार राय, अश्वनी राय और राजेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पलक की इस उपलब्धि पर भागलपुरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन