जयनगर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Updated at : 06 May 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

जयनगर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के दरभंगा व सकरी जंक्शन के बीच एसएचइओ बायपास के निर्माण को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इनमें नौ मई से यात्रा शुरू करने वाली 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस व 10 मई को यात्रा प्रारंभ करने वाली 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा. बरौनी से ये ट्रेनें चलेंगी. वहीं नौ मई को यात्रा शुरू करने वाली 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस व 10 मई को यात्रा शुरू करने वाली 13186 जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस लहेरिया सराय तक ही चलेगी. 10 मई को यात्रा शुरू करने वाली 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस और 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस दरभंगा तक ही चलेगी. 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस को दलसिंह सराय और दरभंगा के बीच नौ मई तक 60 मिनट के लिए नियंत्रित कर चलायी जायेगी. ———- ट्रेन में छूटा बैग पैसेंजर को लौटाया भागलपुर. पटना-दुमका एक्सप्रेस से भागलपुर से मंदार हिल जा रहे पैसेंजर सत्यम कुमार का बैग ट्रेन में छूट गया था. मंदार हिल स्टेशन पर उतरकर सत्यम ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की. इसकी जानकारी तत्काल हंसडीहा स्टेशन के ऑन ड्यूटी कैंपिंग ऑफिसर को दी गयी. जब उक्त ट्रेन हंसडीहा स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ टीम ने बैग बरामद किया. पैसेंजर को हंसडीहा बुलाकर आधार कार्ड से सत्यापन के बाद बैग सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन