कविगुरु एक्सप्रेस अब जमालपुर से खुलेगी, इन स्टेशनों पर भी अब ठहराव...

भागलपुर : भागलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली कविगुरु एक्सप्रेस अब जमालपुर से चलेगी. केवल यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरू होने की देर है. रेलवे ने इस ट्रेन की नयी समय सारिणी जारी कर दी है. इस ट्रेन का परिचालन शुरुआत में बोलपुर सिटी शांति निकेतन से हावड़ा के बीच हो रहा था. साल 2018 के दिसंबर से इसका विस्तार भागलपुर तक कर दिया गया. सुबह में चलने से हावड़ा के लिए यह ट्रेन लोगों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है.

कविगुरु एक्सप्रेस के जारी समय सारिणी में बरियारपुर और सुलतानगंज स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है. सुलतानगंज व बरियारपुर के आसपास इलाके के लोगों को ट्रेन ठहराव का फायदा होगा. हावड़ा के लिए उन्हें उनके ही इलाके में आसानी से ट्रेन मिल जायेगी.
कविगुरु एक्सप्रेस का जमालपुर से खुलने का समय सुबह 4.30 बजे होगा. यह ट्रेन सुबह 5.55 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 10 मिनट ठहराव के बाद सुबह 6.05 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जायेगी. हावड़ा से भागलपुर के बीच समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह ट्रेन हावड़ा से चल कर रात 8.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी और जमालपुर रात 10.05 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए