Bihar Weather: भागलपुर में कब से बढ़ेगी ठंड?कटिहार समेत आसपास के जिलों का भी जानिए मौसम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather बिहार का मौसम (सांकेतिक)

Bihar Weather: भागलपुर,कटिहार और आसपास के जिलों में ठंड कब से बढ़ेगी? तापमान में गिरावट कब से दर्ज होने लगेगा. जानिए क्या है मौसम विभाग की ताजा जानकारी…

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर से करवट ले चुका है. बिहार में ठंड से हल्की राहत लोगों को इन दिनों मिली है. हवा का रुख बदलने के कारण कनकनी घटी है. हवा बदलने के कारण अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी. अधिकतम तापमान में बढोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी रहेगी जिससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी. भागलपुर, कटिहार समेत अन्य जिलों के मौसम की भी जानकारी आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर का मौसम

भागलपुर में ठंड से हल्की राहत इन दिनों मिली है. मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ. बता दें कि पिछले दिनों जिले का पारा 5 और 6 डिग्री के करीब जा चुका था. कनकनी ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया था. हालांकि अब दिन में धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिल रही है. मंगलवार को 3.2 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली.

ALSO READ: बिहार के सृजन घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, मनोरमा देवी का करीबी सतीश झा गाजियाबाद में धराया

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, अभी भागलपुर जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा. 18 से 22 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल बने रह सकते हैं. क्रिसमस तक दिन में मौसम खुशनुमा रहेगा जबकि रात में शीतलहर चलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्रिसमस के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जिसका असर बिहार में भी दिखेगा.

सीमांचल क्षेत्र का मौसम

कटिहार में भी मौसम ने करवट ली है. कनकनी वाली ठंड से इन दिनों हल्की राहत मिली है. लेकिन दिन ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू होती है और ठंड में बढ़ोतरी से लोगों की कंपकपी छूट रही है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्द हवाओं के रुख बदल सकते हैं. इससे तापमान में हल्की वृद्धि के साथ मौसम में थोड़ी गर्मी आयेगी. हवा का रुख बदलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है.

खगड़िया का मौसम

मंगलवार को खगड़िया का न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस हो गया. अधिकतम तापमान लगभग डेढ़ डिग्री बढ़कर 28.0 डिग्री सेल्सियस चला गया. मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर तक मौसम में कुछ खास बदलाव के आसार नहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन