ePaper

बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट नहीं देने पर आठ अस्पताल प्रभारियों को नोटिस

Updated at : 10 Jun 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट नहीं देने पर आठ अस्पताल प्रभारियों को नोटिस

बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट नहीं देने पर आठ अस्पताल प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन

भागलपुर. डीएम के निर्देश के बावजूद अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति की रिपोर्ट नहीं दे पाये जिले के आठ सरकारी अस्पताल के प्रभारियों को सिविल सर्जन ने शोकॉज किया. इनमें पीएचसी नारायणपुर, खरीक, नवगछिया, जगदीशपुर, सीएचसी सबौर, शाहकुंड एवं रेफरल अस्पताल नाथनगर एवं सुल्तानगंज प्रभारी से जवाब मांगा है. वहीं सीएचसी चंपानगर अस्पताल के प्रभारी डाॅ सुनील कुमार पोद्दार की प्रतिनियुक्ति रद्द कर अपने मूल स्थान पर भेजा गया. सीएस ने पत्र जारी कर कहा कि सीएचसी चंपानगर में लापरवाही चरम पर है. यहां कर्मी समय पर नहीं आते हैं और समय से पहले अस्पताल से चले जाते हैं. मरीज इस अस्पताल में इलाज कराने से कतराने लगे हैं. ———————- होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के डॉ खालिक अंसारी का निधन भागलपुर. होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन भागलपुर यूनिट के तीन बार कोषाध्यक्ष रहे डॉ खालिक अंसारी का निधन रविवार को हुआ. एसोसिएशन के सचिव डॉ आत्माराम के अनुसार डॉ खालिक पुराने सदस्य थे. इस दु:ख की घड़ी में एसोसिएशन के सभी सदस्य दिवंगत के परिवार की मदद के लिए तत्पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन