ऑक्सीजन सप्लाई की जांच के लिए मॉक ड्रिल कल

मायागंज अस्पताल व सदर अस्पताल में आयोजन होगा
भागलपुर. राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर मायागंज अस्पताल व सदर अस्पताल में 11 जनवरी को ऑक्सीजन सप्लाई की जांच के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन होगा. राज्य सरकार अब तक छह बार माॅक ड्रिल करा चुकी है. इस बार सातवां राउंड होगा. मॉक ड्रिल का आयोजन सुबह नौ बजे से लगातार छह घंटे तक होगा. इस दौरान सुबह 11 बजे और दोपहर बार तीन बजे सप्लाई हो रहे ऑक्सीजन की शुद्धता की जांच की जायेगी. यह भी देखा जायेगा कि बेड के पास गैस का दबाव 4.2 बार है या नहीं. मॉक ड्रिल की रिपोर्ट चार बजे पटना मुख्यालय भेजी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत होगी. एचएमपीवी संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




