समान काम समान वेतन की मांग पर एनएनएम-आर का धरना प्रदर्शन
समान काम समान वेतन की मांग पर एनएनएम-आर का धरना प्रदर्शन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
जिले में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को भी समान काम-समान वेतन की मांग पर जिला स्वास्थ्य समिति के सामने धरना प्रदर्शन जारी रखा. प्रदर्शन में 250 से अधिक एएनएम आर व सीएचओ शामिल हुए. इन्होंने फेस एप से हाजिरी का विरोध किया. वहीं स्थायी रूप से नियुक्त एएनएम के समान वेतन की मांग की. आंदोलन कर रही एएनएम आर ने बताया कि आवंटन का अभाव के कारण हमारा मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. जिले में 300 से अधिक एएनएम आर हैं, जो स्थायी रूप से नियुक्त एएनएम की तरह सभी कार्य करतीं हैं. बावजूद हमें आधा से भी कम मानदेय दिया जा रहा है. हमारी ड्यूटी सुबह 10 से पांच बजे तक फील्ड में रहती है. एएनएम आर को कहा गया है कि फेस एप के माध्यम से हाजिरी बनायें. जबकि स्थायी एएनएम को यह निर्देश नहीं है. इस भेदभाव नीति के खिलाफ हमने आंदोलन शुरू किया है. हमें सरकारी कर्मी घोषित कर सभी सुविधाएं दी जाये. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के के जिला सचिव जिला सचिव उमेश राम ने बताया कि संघ की राज्य कमेटी ओर से राज्य स्वास्थ्य समिति को मांग पत्र सौंपा गया. तब तक सभी कर्मी काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे. संघ का पूर्ण समर्थन रहेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए