ePaper

फैब्रिकेटेड अस्पताल में शिफ्ट हुआ इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, 48 बेड की आइसीयू सुविधा

Updated at : 26 Jun 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
फैब्रिकेटेड अस्पताल में शिफ्ट हुआ इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, 48 बेड की आइसीयू सुविधा

फैब्रिकेटेड अस्पताल में शिफ्ट हुआ इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, 48 बेड की आइसीयू सुविधा

विज्ञापन

– सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई, मरीजों को कई तरह की जांच की सुविधा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के इमरजेंसी विभाग में संचालित मेडिसिन वार्ड को 100 बेड के फैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. बुधवार को शिफ्ट किये गये वार्ड का उद्घाटन जेएलएनएमसी के प्राचार्य डॉ उदय नारायण सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, मेडिसीन विभाग के एचओडी डाॅ अविलेश कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने किया. डॉ अविलेश ने मीडिया को बताया कि फील्ड अस्पताल के सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है. इनमें से 48 बेड पर आइसीयू की सुविधा मिलेगी. इस बेड पर सेंट्रल मॉनिटर से कनेक्ट किया गया. गंभीर मरीजों की मॉनिटरिंग होती रहेगी. हर बेड पर नर्सों की ड्यूटी लगी है. फील्ड अस्पताल में छह क्यूबिकल यानी हिस्से हैं. पहले हिस्से में गंभीरतम मरीज, दूसरे हिस्से में गंभीर व तीसरे हिस्से में सामान्य मरीजों को भर्ती किया जायेगा. एक हिस्से में कैंसर डे केयर सेंटर पहले से 16 बेड पर संचालित है. अबतक कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी के बाद घर भेज दिया जाता था. अब कीमोथेरेपी के बाद 24 घंटे तक निगरानी किया जायेगा. एक हिस्से में पीजी डॉक्टरों को डायग्नोसिस तैयार करने के लिए दिया गया है. एक हिस्से में हीटवेव वार्ड है. यहां 16 नर्साें व 33 डाॅक्टराें की तैनाती की गयी.

एपिडेमिक वार्ड में बदला जायेगा : अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डेंगू व अन्य महामारी जैसी स्थिति में फील्ड अस्पताल को एपिडेमिक वार्ड में बदल दिया जायेगा. पिछले साल भी फील्ड अस्पताल को एपिडेमिक वार्ड बनाया गया था. महामारी खत्म होने के बाद फिर से मेडिसिन वार्ड चलेगा. यहां पर मरीजों को जांच की सुविधा भी मिलेगी. पीजी लैब में एबीजी, सीबीसी, यूरिन टेस्ट, टीएमटी, ऑल्टर, एनसीबी, कलर डॉप्लर, वेसलर, अल्ट्रासाउंड व इको जांच की सुविधा है. इसके अलावा यहां एमसीएच में लगा एक्सरे रूम यहां लगेगा. इसके अलावा एमआरआइ, सीटी स्कैन के लिए मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग भेजा जायेगा. मौके पर डॉ हेमशंकर शर्मा, डॉ राजकमल चौधरी, डॉ ओबैद अली, डॉ केके सिन्हा, डॉ भारत भूषण, डॉ एके भगत, अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता, हेल्थ मैनेजर वीरमणि समेत अन्य चिकित्सक व स्टाफ थे.

इमरजेंसी से फील्ड अस्पताल तक मरीजों को लाने में परेशानी : फैब्रिकेटेड अस्पताल में इमरजेंसी विभाग से मरीजों को ट्रॉली पर लेटाकर लाया जायेगा. इस दौरान करीब आधा हिस्से में सड़क की स्थिति बहुत खराब है. गंभीर मरीजों को यहां तक लाने में परेशानी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन