Bhagalpur News. भानु के प्रदर्शन से भागलपुर ने जमुई को 134 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. भानु के प्रदर्शन से भागलपुर ने जमुई को 134 रनों से हराया

भागलपुर ने जमुई को हराया.

विज्ञापन

— सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी लीग का आयोजन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी लीग में सोमवार को भागलपुर ने एकतरफा मैच में जमुई की टीम को 134 रनों से पराजित कर दिया. भागलपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 43.2 ओवर में 267 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में आर्यन कुमार ने 59 रन की उपयोगी पारी खेली. सूर्यवंश 37 व सचिन ने 24 रनों का योगदान दिया. जबकि भानु कुमार ने 36 गेंदों पर 53 रन की आतिशी पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

जमुई की ओर से गेंदबाजी में कमलेश कुमार व बादल कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम 32.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गयी. शुभम सिंह ने 38 व सचिन कुमार ने 31 रन बनाये. बाकी बल्लेबाज नहीं चले. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में भानु कुमार ने पांच विकेट झटके. सचिन ने दो विकेट चटकाये. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भागलपुर के भानु कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश व अमरिंदर पांडे थे. स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. जबकि ऑब्जर्वर सह कोच संजय कुमार थे.

पूर्व क्रिकेटर के बड़े के निधन पर शोकसभा

जिले के पूर्व क्रिकेटर सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू के बड़े भाई के निधन पर स्टेडियम में क्रिकेटर व खेल प्रेमियों ने शोकसभा किया. दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं, खिलाड़ी भानू कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्रहण करने के बाद यह सम्मान सुबीर मुखर्जी के बड़े भाई को समर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन