Bhagalpur News. अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में बीएयू के अनुसंधान निदेशक गोल्ड मेडल से सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में बीएयू के अनुसंधान निदेशक गोल्ड मेडल से सम्मानित

बीएयू के निदेशक अनुसंधान गोल्ड मेडल से सम्मानित.

विज्ञापन

नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ऑडिटोरियम नई दिल्ली में छठा अंतरराष्ट्रीय सस्य-विज्ञान कांग्रेस अधिवेशन स्मार्ट एग्रो फूड सिस्टम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सस्य-विज्ञान की पुनः परिकल्पना के उद्देश्य से आयोजित की गयी. इस अधिवेशन में 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित 1000 से अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, नवाचार विशेषज्ञों ने भाग लिया. अधिवेशन में बीएयू सबौर के निदेशक अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह को कृषि विज्ञान में उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिये गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.

डॉ अनिल कुमार सिंह ने सबौर में अनुसंधान निदेशक के रूप मे पूर्वी भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप छह उन्नत किस्म का विकास, नौ पैटेंट, 18 कॉपीराइट 200 से अधिक शोध पत्र,18 पुस्तक के 241 तकनीकी प्रकाशन,जलवायु लचीली कृषि और संसाधन संरक्षण तकनीक में संस्थागत नेतृत्व करते हुए 97 स्टार्टअप्स के संवर्धन में योगदान दिया. बिहार में जीआई टैग के प्रोत्साहन के क्षेत्र में मखाना, जर्दालू आम, कतरनी चावल के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है.

कुलपति डॉ डी आर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की वैज्ञानिक प्रतिष्ठा का स्वर्ण अध्याय है. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार बीएयू सबौर की पूरी वैज्ञानिक टीम, नवाचार संस्कृति और किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सामूहिक परिणाम है. अधिवेशन में कृषि किसान कल्याण ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान,कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन