ePaper

छह मामलों में आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

Updated at : 01 Oct 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
छह मामलों में आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

अलग अलग मामलों में जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन

जिला के विभिन्न थानों से अलग-अलग मामलों में जेल भेजे गये आरोपितों की ओर से सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गयी जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. जिनमें बाइपास थाना में कुछ माह पूर्व दर्ज चोरी मामले के आरोपित नितिश, तिलकामांझी थाना में दर्ज चोरी कांड के आरोपित मिथुन कुमार यादव, नाथनगर थाना में दर्ज गृहभेदन के आरोपित मो मंजूर, कोतवाली थाना में दो साल पूर्व हुए लूटकांड के आरोपित आयुष कुमार उर्फ रिशु कुमार, बरारी थाना में दर्ज चोरी कांड के आरोपित बाली कुमार और जोगसर थाना में दर्ज लूटकांड के आरोपित शिवनंद कुमार उर्फ मानस शेखर की जमानत याचिकाएं शामिल थी. उक्त सभी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया. पुलिस पर पंचायत भवन में कब्जा करने की एसएसपी से शिकायत अकबरनगर स्थित इंग्लिश चिचरौन के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर गांव के पंचायत भवन पर अकबरनगर पुलिस के पदाधिकारियों का कब्जा हटाने की मांग को लेकर आवेदन दिया. इस संबंध में पंचायत की उप मुखिया बीबी शगुफ्ता यासमीन के लिखित आवेदन पर करीब 100 ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा कर एसएसपी को आवेदन दिया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन पर पुलिस का कब्जा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विगत 24 सितंबर को जब ग्रामीण पुलिस पदाधिकारियों से पंचायत भवन को खाली करने का आग्रह करने गये तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. सड़क हादसे में किसान की मौत शाहकुंड थाना क्षेत्र के सतपड़िया गांव के पास विगत 30 सितंबर की दोपहर के वक्त हुए सड़क हादसे में वृद्ध किसान तारनी मंडल घायल हो गये थे. घटना के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी. मंगलवार को बरारी पुलिस ने मृतक शाहकुंड के रसुल्ला निवासी तारनी मंडल के बेटे सुंदर मंडल का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता हर दिन की तरह बहियार गये थे. जहां से लौटने के क्रम में सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन