Bhagalpur news रक्तदान शिविर को लेकर निकली जागरूकता रैली

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए शनिवार को शहर में जन-जागरूकता रैली निकाली गयी.
सुलतानगंज में 12 अप्रैल को आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए शनिवार को शहर में जन-जागरूकता रैली निकाली गयी. वैदिक जागृति मंच के तत्वावधान में रक्तदान शिविर को लेकर जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः वहीं आकर समाप्त हुई. रैली में चले रक्तदान करें, समाज के लिए कुछ काम करें जैसे नारों के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया. रैली में सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक किया. मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद उर्फ संजय ने बताया कि पिछले वर्ष 86 लोगों ने रक्तदान किया था. इस वर्ष अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
मनोरंजन मिश्रा को बांका लोस प्रभारी की जिम्मेदारी
सुलतानगंज सनातन बोर्ड परिषद ने मनोरंजन कुमार मिश्रा को बांका लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज व बिहार राज्य संयोजक देवानंद मिश्रा ने मनोरंजन कुमार मिश्रा को बांका लोस क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. संस्था के संरक्षक मंडल में जगतगुरु योगेश्वरा आचार्य, देवकीनंदन महाराज, समर्थ दास बापू व धीरेंद्र शास्त्री शामिल हैं. संस्था का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, मंदिरों की सुरक्षा, धार्मिक संस्थाओं को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा सनातन बोर्ड को मजबूत करना है. मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि संगठन की ओर से दिये दायित्व को वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभायेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. नियुक्ति पर विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, बृजेश कुमार मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा, मनीष कुमार यादव, पीयूष कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




