Bhagalpur news हत्या का प्रयास, आरोपित वार्ड पार्षद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news हत्या का प्रयास, आरोपित वार्ड पार्षद गिरफ्तार

कहलगांव नगर पंचायत कहलगांव के वार्ड आठ के वार्ड पार्षद अजय सहनी को कहलगांव थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कहलगांव नगर पंचायत कहलगांव के वार्ड आठ के वार्ड पार्षद अजय सहनी को कहलगांव थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वार्ड पार्षद पर पूर्व में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. मामले में न्यायालय से निर्गत वारंट पर वार्ड पार्षद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कुर्की वारंटी महेशामुंडा के अभय महतो व वारंटी नया टोला गंगलदय के संतोष कुमार और विक्की कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

सड़क दुर्घटना में मामा की मौत, भांजा घायल

कहलगांव स्टेशन चौक पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार उसका भांजा घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्टेशन चौक के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया. मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के कोदबार गांव के स्व पंचानंद मंडल का पुत्र निरंजन कुमार मंडल (45) के रूप में हुई है. घायल भांजा खुटहरी गांव के गुरुदेव मंडल का पुत्र श्रीकांत मंडल है, जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है.

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल निरंजन मंडल को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल परिसर में परिजनों के पहुंचते ही माहौल हृदयविदारक हो गया. मृतक की पत्नी रोली सिन्हा का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी और आठ वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है. बताया जाता है कि मुख्य हादसे से कुछ समय पहले डाकघर के पास इसी मिनी ट्रक के धक्के से बाइक सवार कुशापुर गांव के फंटूश गोस्वामी के 20 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.दुर्घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल के पास एनएच-80 को जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती तथा मानक के अनुसार एनएच-80 की चौड़ाई कराने की मांग की. सूचना मिलते ही डीसीएलआर सरफराज नवाज एवं थानाध्यक्ष श्यामला कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गये. दो घंटे बाद समझाने पर जाम समाप्त हुआ.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन