कहीं ईख के रस से रुद्राभिषेक तो कहीं रुई व गुलाब से हुआ शृंगार

Updated at : 12 Aug 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
कहीं ईख के रस से रुद्राभिषेक तो कहीं रुई व गुलाब से हुआ शृंगार

सावन की चौथी सोमवारी को लेकर शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह शिव मंदिरों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी.

विज्ञापन

सावन की चौथी सोमवारी को लेकर शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह शिव मंदिरों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान भोले शंकर से सावन सोमवारी का आशीर्वाद लिया. भगवान भोले का कहीं ईंख रस से रुद्राभिषेक हुआ तो कहीं रुई व मोतियों से शृंगार. साथ ही कई जगहों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया.

बूढ़ानाथ मंदिर, कुपेश्वरनाथ मंदिर, जागेश्वर नाथ मंदिर, शैलेश्वरनाथ मंदिर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर एवं आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर में शाम चार बजे गुलाब जल, गंगा जल, एक लाख बेलपत्र, कमल फूल, दूध व पंचामृत से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया. शाम सात बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ. बूढ़ानाथ मंदिर में महंत शिवनारायण गिरि, तो कुपेश्वरनाथ मंदिर, कोतवाली चौक में महंत विजयानंद शास्त्री एवं आदमपुर शिव शक्ति मंदिर में पूजन का संचालन महंत अरुण बाबा ने किया.

मान मंदिर में हुआ पूजन

मान मंदिर में पुजारी रमेशचंद्र झा के संचालन में पूजन कार्यक्रम हुआ. इच्छानाथ नवरंग महादेव पूजा समिति की ओर से नया बाजार स्थित महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया. वहीं राणी सती मंदिर में भी फूल व अबीर, रुई व फूल से शृंगार किया गया.

भूतनाथ में गुलाब से हुआ शृंगार

साहेबगंज भूतनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का शृंगार कोलकाता से आये गुलाब फूलों से हुई. यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम में डॉ तिरूपतिनाथ यादव, अमित कुमार, डॉ संदीप सौरभ, मिथुन कुमार, राहुल कुमार, कुंदन यादव, विभाष कुमार का योगदान रहा.

हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी में रुद्राभिषेक, सालेपुर बेलानाथ महादेव में हुआ भव्य शृंगार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरारी में बाबा दुधेश्वनाथ का रुद्राभिषेक कराया गया. रत्नेश सिंह, अंकित सिंह, शशि कुमार राजेश सिंह, आशीष कुमार मंडल, श्वेतांक सिंह ने सहयाेग किया. वहीं अलीगंज गंगटी समीप सालेपुर स्थित सार्वजनिक बाबा बेलानाथ महादेव मंदिर में सोमवार को भव्य शृंगार किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया अजय कुमार राय, अध्यक्ष संजय मंडल, उपाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह, सचिव मनोज मंडल, पवन मंडल, मुकेश साह, अशोक लाल चौधरी, वासुदेव सिंह, देवानंद आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन