गर्मी बढ़ते ही 2000 एसी और पांच हजार कूलर बिके, 15 करोड़ का हुआ कारोबार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 10:35 PM
भीषण गर्मी ने कोहराम मचा दिया है. घरों के पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं. छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. पिछले सात दिनों में गर्मी की वजह से इलेक्ट्रिकल कारोबारियों के सामान की बिक्री बढ़ गयी है.
भीषण गर्मी ने कोहराम मचा दिया है. घरों के पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं. छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. पिछले सात दिनों में गर्मी की वजह से इलेक्ट्रिकल कारोबारियों के सामान की बिक्री बढ़ गयी है. खासकर एसी, कूलर, फ्रिज व पंखे की बिक्री उम्मीद से अधिक बढ़ गयी है. संबंधित कारोबारियों की मानें तो पूरे जिले में सात दिनों में केवल एसी 2000 पीस तक बिक गये, जबकि कूलर 5000 पीस तक बिके. इसके अलावा टेबुल फैन की डिमांड भी कम नहीं है. 15 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है. अब भी ग्राहकों की भीड़ कम नहीं है. एसी और कूलर की खरीदारी के लिए भीड़ लग रही है. छोटे-बड़े कूलर और एसी की दनादन बिक्री हो रही है. शहर में 40 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जहां एसी, कूलर की बिक्री होती है.
आदित्य विजन के मैनेजर गंगा प्रसाद ने बताया कि आठ दिनों में केवल एसी 2000 पीस, जबकि कूलर 4000 से अधिक पीस बिके. अभी एसी की अधिकतम कीमत 80 हजार रुपये तक, जबकि कूलर की कीमत 30 हजार तक है. एसी की औसत कीमत 50 हजार रुपये है. शहर के एसी, कूलर, टीवी, फ्रिज बेचने वाले बड़े दुकान के सेल्स मैनेजर शशि कुमार ने बताया कि इन आठ दिनों में लगभग 4000 से अधिक एसी और कूलर की बिक्री हुई है. वहीं इलेक्ट्रिकल सामान के कारोबारी नवनीत ढांढानिया ने बताया कि गर्मी में जो लोग एसी और कूलर नहीं खरीद पा रहे हैं, वे टेबुल फैन या स्टैंड वाला पंखा खरीद रहे हैं, जिससे कुछ राहत मिल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










