bhagalpur news. आरक्षण रोस्टर के अनुपालन मामले में कॉलेज प्रशासन से मांगा जायेगा जवाब : डीएसडब्ल्यू

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. आरक्षण रोस्टर के अनुपालन मामले में कॉलेज प्रशासन से मांगा जायेगा जवाब : डीएसडब्ल्यू

एसएम कॉलेज में पीजी सत्र 2025-27 सेमेस्टर वन में ऑन स्पॉट नामांकन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किये जाने के मामले को विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

एसएम कॉलेज में पीजी सत्र 2025-27 सेमेस्टर वन में ऑन स्पॉट नामांकन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किये जाने के मामले को विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस बाबत विवि के प्रभारी कुलपति ने डीएसडब्ल्यू को जरूरी निर्देश दिये हैं. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा जायेगा. साथ ही वहां नामांकन की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी जायेगी, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो. कॉलेज प्रशासन इसकी अविलंब समीक्षा करे. कहा कि ऑन स्पॉट के तहत पहले आओ, पहले पाओ का मतलब ये नहीं है कि रोस्टर का पालन नहीं होना है. कुछ छात्राओं ने मौखिक रूप से मंगलवार को कार्यालय में पहुंच कर ऑन स्पॉट नामांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. कहा कि मामले में छात्राएं उन्हें लिखित शिकायत करती है, तो नियम संगत कार्रवाई भी होगी. कहा कि जहां से शिकायत मिल रही है. वहां से नामांकन संबंधित रिपोर्ट आने पर उसकी जांच की जायेगी. विवि प्रशासन आरक्षण रोस्टर के पालन को लेकर सख्त है.

ऑन स्पॉट नामांकन दो दिन में होगा समाप्त

टीएमबीयू में पीजी में ऑन स्पाॅट नामांकन की प्रक्रिया दो दिन में समाप्त हो जायेगा. इस माेड में हाे रहे नामांकन के लिए आरक्षण नियमाें का पालन नहीं हाे रहा है. टीएमबीयू से आरक्षण काे लेकर काेई निर्देश जारी नहीं किया गया है. छात्र-छात्राएं संबंधित काॅलेजाें व पीजी विभागाें में आरक्षण को लेकर मामला उठा रहे हैं. दूसरी तरफ कुछ शिक्षक नेता भी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि किसी विषय में अगर 60 से साै सीटें हैं, ऐसे में आरक्षण का नियम सभी सीटाें पर लागू होगा. टीएमबीयू में पहली, दूसरी व तीसरी मेधा सूची से नामांकन हुआ है. उन सभी पर आरक्षण का नियम लागू किया गया है, लेकिन ऑन स्पाॅट नामांकन के लिए राेस्टर काे लेकर निर्देश ही जारी नहीं किया गया है. इस बाबत काॅलेज में संचालित पीजी व पीजी विभागों में मनमाना तरीके से नामांकन हो रहा है.

कोट

काॅलेज व पीजी विभाग बचे दाे दिन में नियम के तहत नामांकन लें. जिस काेटि के विद्यार्थी नामांकन के लिए आये उसी काेटि में उनका नामांकन लिया जाये. कॉलेज हो या पीजी विभाग आरक्षण रोस्टर का पालन उन्हें करना है.

प्रो अर्चना साह, डीएसडब्ल्यू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन