Bhagalpur News. सिकंदरपुर में नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप,लोगों ने रुकवाया काम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. सिकंदरपुर में नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप,लोगों ने रुकवाया काम

नाला का काम रूकवाया.

विज्ञापन

-नाले के गंदे पानी में मेटेरियल डालकर निर्माण करने का लोगों ने लगाया आरोप, इंजीनियर से की शिकायतवार्ड संख्या 46 के गुड़हट्टा चौक-शीतला स्थान रोड पर जारी नाला निर्माण कार्य को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों ने निर्माण में धांधली और लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम को रोक दिया है. बुडको की ओर से निर्माण कराया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला से गंदा पानी निकाले बिना ही उसमें मेटेरियल डालकर गड़बड़ी कर रहा है. गंदा पानी में सीमेंट और बालू से बना नाला टिकाऊ कभी भी नहीं हो सकता है. ठेकेदार एक बार बनाकर चला जायेगा कि आगे खराबी का खामियाजा इस मार्ग पर रहने वाले या गुजरने वालों को भुगतना होगा. लोगों का कहना रहा कि इस संबंध में कई बार बुडको और नगर निगम को शिकायत भी की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी.लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जायेगी, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जायेगा. इस संबंध में बुडको के इंजीनियर से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन, फोन रिसीव नहीं किया गया.

पहले की शिकायत पर बुडको ने दिया था क्लीन चिट

नाला निर्माण के शुरुआती दिनों में भी लोगों ने गड़बड़ी पकड़ी थी और इसकी शिकायत बुडको के अधिकारी ने किया गया था. लोगों का आरोप है कि बुडको के इंजीनियर ने पूरी तरह से जांच नहीं की और क्लीन चिट दे दिया. जबकि नाला में सीलिंग पुराने ईंट लगाकर खानापूरी की जा रही थी.

धीमी कार्य प्रगति से भी लोग नाराज

नाला निर्माण की कार्य प्रगति धीमी और इंजीनियरों की मॉनीटिरिंग नहीं होने से भी लोगों ने नाराजगी जतायी. लोगों का आरोप है कि काम सिर्फ मिस्त्री और कामगारों पर छोड़ दिया गया है. वहीं, मेटेरियल भी कई-कई दिनों तक सड़क पर पड़ा रहता है, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है. जाम लगता है. भोलानाथ आरओबी निर्माण के चलते रास्ता अवरुद्ध होने से परेशानी और बढ़ गयी है.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन