bhagalpur news. दुर्घटना में अस्मित की मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 07 Jun 2026 11:12 PM

विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में टीएनबी कॉलेजिएट के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय अस्मित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

शनिवार रात हुआ था हादसा, मृत्यु के बाद अस्पताल में भी परिजनों ने किया था हंगामा

कोतवाली थाना क्षेत्र में टीएनबी कॉलेजिएट के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय अस्मित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने पर रविवार को स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने नया बाजार चौक के पास तिलकामांझी विश्वविद्यालय मुख्य मार्ग पर बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. परिजन दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने पहले टीएनबी कॉलेजिएट के पास सड़क जाम किया था. फिर कुछ देर बाद वे लोग नया बाजार चौक पर पहुंच कर चारों तरफ से रास्ते को बाधित कर दिया. कई ऑटो और टोटो चालकों के साथ परिजनों की बहस भी हो गयी. मौके पर पहुंचे तातारपुर, कोतवाली और जोगसर थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे. परिजनों की मांग थी कि उनलोगों को तत्काल मुआवजा दिया जाये और चालक को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. साथ ही भीड़ और अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों में रोड ब्रेकर का निर्माण कराया जाये. सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को उठाने के लिए तैयार हुए. फिर वे लोग शव को लेकर दाह संस्कार के लिए रवाना हुए. मामले की प्राथमिकी ट्रैफिक थाने में दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

रात्रि नौ बजे हुआ था हादसा, 12 बजे इलाज के क्रम में हो गयी थी मृत्युराजीव पासवान का पुत्र अस्मित कुमार टीएनबी कॉलेजिएट के समीप का रहने वाला था. शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर से किसी सामान की खरीदारी के लिए निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में रविवार की रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

चालक को पकड़ कर की गयी पिटाईहादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ की चंगुल से छुड़ा कर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को भी जब्त कर लिया.

मौत के बाद अस्पताल में भी परिजनों ने किया था हंगामाअस्मित कुमार को मृत घोषित किये जाने के बाद मायागंज अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित लोग दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. कुछ लोगों ने चालक को उनके हवाले करने की भी मांग की. स्थिति को देखते हुए जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड का मुख्य गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया. अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन