Bhagalpur news पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप

Updated at : 22 Apr 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप

पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से पति के शादी करने का मामला प्रकाश में आया है. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का मामला है. पत्नी ने अपने पति पर गुमराह कर झूठी तलाक लेने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है. थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. पुलिस पूछताछ कर रही है. महिला ने थाना में बताया कि 10 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला के युवक से शादी हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा. दोनों के बीच आपसी तकरार के चलते मायका में रह रही थी. शादी के पांच वर्ष बीतने के बाद जब कोई संतान नहीं हुआ, तो पति बार-बार प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा. विवाद को लेकर तलाक का पेपर बना. कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़के वाले मेरे घर पर पहुंचे व फिर से साथ-साथ रहने की बात कही. आपसी समझौता कर पंचायत के बीच तलाक को रद्द कर फिर से मुझे अपने साथ लाया. एक माह पूर्व जब घर में कोई नहीं था, तो शराब के नशा में ससुर मेरे कमरे में घुस गया. मेरे साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिया. जान से मारने की धमकी दी. इसी डर से मैं एक माह से मायका में रह रही थी. सोमवार सूचना मिला कि पति दूसरी शादी कर रहा है. परिजन के साथ ससुराल पहुंचा, तो देखा कि वहां शादी की तैयारी चल रही थी. थाना पहुंच न्याय की गुहार लगायी.

शादी के दो दिन बाद भाई बन प्रेमी पहुंचा दुल्हन के ससुराल, हाइवोल्टेज ड्रामा

सुलतानगंज के एक गांव का प्रेमी प्रेमिका को पाने के लिए लड़की के ससुराल पहुंच गया. ससुराल आयी दुल्हन ने अपने प्रेमी को बुला ससुराल वालों के सामने रिश्ते का भाई बताया. खुलासा होने व काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी. पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गयी. पूरी घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है. युवक की शादी 18 अप्रैल को धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़ी बलिया की युवती से हुई थी. युवती शादी से खुश नहीं थी. वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी कर रहना चाहती थी. शादीशुदा युवक ने बताया कि 19 अप्रैल को विदाई करा दुल्हन को लेकर घर आया था. विदाई में दुल्हन के साथ भाई भी आया था. 20 अप्रैल की सुबह भाई वापस चला गया. दुल्हन ससुराल में थी. दुल्हन के भाई को वापस जाते ही दुल्हन ने प्रेमी को फोन कर ससुराल आने का ऑफर दे उसने समझा दिया था कि जब मेरे ससुराल आना, तो कहना कि वह मौसेरा भाई हैं. ऑफर मिलते ही रविवार की शाम प्रेमी अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया. युवक युवती के ससुराल के बाहर स्कूल के पास पहुंच कर फोन किया, तो प्रेमिका ने ससुराल वालों को युवक को रिसीव करने भेजा. कथित भाई को इज्जत से घर पर लाया गया. दरवाजे पर परिजन बैठे थे, तो उसने अपने को रिश्ते का भाई बताया. घर के लोगों ने दुल्हन को जानकारी दी कि भाई आया है, तो वह खुश हो गयी, क्योंकि प्रेमी भाई बना कर उसके यहां पहुंच चुका था. ससुरालवालों ने भाई की खूब आवभगत कर थोड़ी देर बाद दुल्हन के कमरे में पहुंचा दिया. कथित भाई ने कुछ देर बातचीत की. दुल्हन कथित भाई के साथ जाने के लिए निकलने लगी. यह देखकर पति व ससुराल वालों के होश उड़ गये. पति ने ससुर को फोन पर घटना की जानकारी दी. ससुर ने कहा कि वह कोई रिश्तेदार नहीं है, उसे पकड़ कर रखिये. लड़की का भाई और परिजन वहां पहुंचे. हाइवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. प्रेमी से जब पूछताछ शुरू हुई, तो दुल्हन ने कहा कि मैं लंबे समय से प्रेम करती हूं, उसी के साथ रहना चाहती हूं. मेरी मर्जी के बिना शादी करायी गयी है. मुझे इस घर में नहीं रहना. अपने प्रेमी के साथ रहना है. काफी देर हंगामा के बाद पति और ससुराल वालों ने युवती की हरकत देख रखने से इंकार कर दुल्हन को प्रेमी के साथ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन