bhagalpur news. परीक्षा में अनियमितता व नकल कराने का आरोप, प्रधानाचार्य से शिकायत
Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन
11वीं के वार्षिक परीक्षा में अनियमितता व नकल कराने के आरोप को लेकर छात्र युवा शक्ति के नेता प्रियांशु यादव ने उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल असानंदपुर के प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत की है
विज्ञापन
11वीं के वार्षिक परीक्षा में अनियमितता व नकल कराने के आरोप को लेकर छात्र युवा शक्ति के नेता प्रियांशु यादव ने उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल असानंदपुर के प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत की है. छात्र नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कुछ शिक्षकों-कर्मचारियों की मिलीभगत से विशेष छात्रों को अनुचित लाभ देते हुए नकल कराया जा रहा है. ऐसे में ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है. छात्र नेता प्रियांशु यादव ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाये जाने वाले संबंधित शिक्षकों, वीक्षक व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो. कहा कि मामले में स्कूल प्रशासन के साथ वार्ता करने पर भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जायेगा. जांच कमेटी का गठन पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










