सीबीआइ को जल्द सौंपी जायेगी खाते की विवरणी
सीबीआइ को जल्द सौंपी जायेगी खाते की विवरणी
भागलपुर . सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के जमाकर्ताओं व कर्जदारों के खाते की डिजिटाइज्ड विवरणी एक सप्ताह बाद सीबीआइ को सौंप दी जायेगी. इस बीच सहकारिता विभाग कंप्यूटर में इंट्री किये सभी 12 हजार खाते का मिलान मूल रजिस्टर से करने का काम पूरा करेगा. इस विवरणी से सीबीआइ को इस बात का पता चल जायेगा कि सृजन ने कितने आम लोगों के पैसे हजम कर लिये और सृजन के पैसे कर्ज के रूप में लेकर कितने लोग धन्नासेठ बने.
आपके शहर में
सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के 12 हजार जमाकर्ताओं व कर्जदारों के खाते की कंप्यूटर पर डाटा इंट्री सहकारिता विभाग द्वारा पूरी कर दी गयी है. शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबदीन अंसारी ने सृजन के प्रशासक को अब इस खाते का मिलान मूल रजिस्टर से करने का निर्देश दिया, जो सोमवार से शुरू होगा.
सीबीआइ के डिप्टी एसपी राजीव रंजन ने सृजन के सभी जमाकर्ताओं व कर्जदारों के खाते को डिजिटाइज्ड कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. वर्ष 2019 से चल रहा काम पूरा हो चुका है. अब सीबीआइ को उपलब्ध कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए