bhagalpur news. मधुसूदनपुर में घास काटने गयी महिला की हत्या

मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के भथुआचक में महिला की अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना शनिवार देर शाम की है.
मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के भथुआचक में महिला की अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना शनिवार देर शाम की है. मृतका की पहचान गांव के ही स्व बैजनाथ मंडल की पत्नी रुकमणी देवी (50) के रूप मे हुई है. बताया जाता है कि महिला शाम में मवेशियों के लिए घास काटने गयी थी. अंधेरा होने के बाद भी वापस जब नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान गांव से कुछ दूर स्थित खेत में उसकी लाश मिली. लाश की पहचान के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या मे गांववालों की भीड़ जुट गयी. कुछ देर बाद मधुसूदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार करने की बात सामने आयी है. उसके पेट व गले में कचिया जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका और चर्चा है. कुछ लोगों का कहना है कि कहीं घास काटने के दौरान किसी से विवाद में तो उसकी हत्या नहीं कर दी गयी. दबी जुबान में लोग ये भी कह रहे हैं महिला का किसी से विवाद था. जिस गोतिया के लोगों से विवाद था उस पर घटना का शक जाहिर किया जा रहा है. महिला के पति की डेढ साल पहले मौत हो चुकी है. घटना के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि महिला की हत्या हुई है.घटना की जांच की जा रही है. हर पहलुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










