Bhagalpur News. बीएन कॉलेज के सर्वांगीण विकास सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. बीएन कॉलेज के सर्वांगीण विकास सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बीएन कॉलेज में बैठक.

विज्ञापन

बीएन कॉलेज में मंगलवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक हुई. इसमें कॉलेज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षकों ने सुझाव दिये. मुख्य रूप से अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करना, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के उपाय, एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित एवं प्रदर्शित करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही शिक्षकों के लिए शोध कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, कॉलेज के आय–व्यय का लेखा-जोखा (ऑडिट), अपूर्ण भवन निर्माण कार्य, छात्रों एवं महिला कर्मियों के लिए शौचालय की व्यवस्था, छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल, कक्षा एवं सम्मेलन व सेमिनार के आयोजन पर भी चर्चा की गयी. कॉलेज के लिए सुसज्जित ऑडिटोरियम के निर्माण पर ही विचार हुआ. सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पारित किया गया.

प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने, पत्रिका के प्रकाशन, नैक एवं यूजीसी मानकों के अनुरूप संचालित सभी समितियों की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुति, परीक्षा संबंधी वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन का प्रस्ताव रखा गया. पुस्तकालय सुविधाओं को बेहतर बनाने, रीडिंग रूम एवं मैगजीन सेक्शन के विकास, जलजमाव की समस्या के समाधान, परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विमर्श किया गया. मौके पर डॉ आरती कुमारी, डॉ बलिराम प्रसाद सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ मोहम्मद फिरोज आलम, मनीष कुमार, अनंत ऋत्विक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन