bhagalpur news. अक्षय तृतीया पर बाजार में 90 करोड़ का कारोबार

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :20 Apr 2026 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अक्षय तृतीया पर बाजार में 90 करोड़ का कारोबार

अक्षय तृतीया को लेकर सिल्क सिटी के बाजार में रौनक रही. लगन के बहाने और दो दिन की तिथि होने से इस बार अक्षय तृतीया का कारोबार पिछले पांच साल की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गया.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया को लेकर सिल्क सिटी के बाजार में रौनक रही. लगन के बहाने और दो दिन की तिथि होने से इस बार अक्षय तृतीया का कारोबार पिछले पांच साल की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गया. लगभग 90 करोड़ का कारोबार हुआ. रविवार को छुट्टी के दिन ही ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में 70 फीसदी से अधिक का कारोबार हो गया. वहीं दूसरे दिन सोनापट्टी के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रियल एस्टेट आदि से उम्मीद से अधिक कारोबार हुआ. दो दिनों में कुल मिला कर 90 करोड़ का कारोबार हुआ. ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लग्जरी फोर व्हीलर का कारोबार बढ़कर दोगुना हो गया. तनिष्क शोरूम के पदाधिकारी नवीन जैन ने बताया कि अभी लगन की धूम के बीच अक्षय तृतीया पर सभी तरह के आभूषण की बिक्री हुई. वहीं स्वर्णिका ज्वेलर्स के संचालक विशाल आनंद ने बताया कि रविवार को ही अधिक ग्राहक पहुंच गये थे. वर्किंग डे में सोमवार को उम्मीद से कम बिक्री हुई. जबकि सोना की कीमत रविवार से सोमवार को 2000 रुपये तक गिरे हैं. हालांकि लगन में इतनी बिक्री नहीं हो रही थी, जो कि अभी हो रही है. सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के मैनेजर तरुण साह ने बताया कि अधिकतर लोगों ने रविवार को ही अक्षय तृतीया को लेकर ज्वेलरी खरीदी. अक्षय तृतीया पर सोमवार को चांदी 2.53 लाख रुपये किलो, तो सोना 24 कैरेट 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम , तो 22 कैरेट में 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. सोनापट्टी के सर्राफा कारोबारी महेश साह ने बताया कि सोना-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण निम्न मध्यवर्गीय लोगों ने कम आभूषण खरीदा. दो दिनों में 15 करोड़ की लग्जरी कार और 15 करोड़ की बिकी बाइक टाटा मोटर्स मैनेजर संजीत पांडेय ने बताया कि उनके यहां केवल 17 गाड़ियों की डिलीवरी हुई. इससे ढाई करोड़ का कारोबार हुआ. जबकि अन्य कंपनी टाटा, हुंडई, मारूति, रिनॉल्ट्स, महिंद्रा आदि के शोरूम से दो दिनों में 80 लग्जरी फोर व्हीलर की बिक्री हुई. इससे 15 करोड़ का कारोबार हुआ, जबकि कॉमर्शियल गाड़ियों से भी पांच करोड़ से अधिक का कारोबार का अनुमान है. हुंडई फोर व्हीलर शोरूम के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि दो दिनों में उनके यहां नौ गाड़ियों की डिलीवरी हुई. इससे 90 लाख का कारोबार हआ. हीरो बाइक शोरूम के जीएम कन्हैया लाल ने बताया कि भागलपुर में हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, यामाहा, सुजुकी, रॉयल इनफिल्ड आदि कंपनी की 1500 गाड़ियां दो दिनों में सड़क पर उतरी और 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ. भागलपुर सुजुकी शोरूम के संचालक मो माहताब ने बताया कि उनके यहां सोमवार को 15 गाड़ियों की डिलीवरी हुई. इसमें स्कूटी की अधिक बिक्री होगी. लगभग 15 लाख का कारोबार हुआ.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन