BHAGALPUR : काशीमपुर कदवा स्कूल में बाल संसद चुनाव में 84% मतदान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 3:38 PM

विज्ञापन

नवगछिया प्रखंड के कोसी नदी पार स्थित कदवा दियारा के मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद चुनाव उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.

विज्ञापन

नवगछिया, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

नवगछिया प्रखंड के कोसी नदी पार स्थित कदवा दियारा के मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद चुनाव उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ. विद्यालय प्रशासन द्वारा इस बार चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ईवीएम ऐप के माध्यम से मतदान कराया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में तकनीक के प्रति रुचि भी देखने को मिली.विद्यालय में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 256 विद्यार्थियों में से 215 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 84% दर्ज किया गया.चुनाव परिणामों में स्वीकृति कुमारी को प्रधानमंत्री, रीतु कुमारी को शिक्षा मंत्री तथा कृष्णा कुमार को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में चुना गया. इसके अलावा अन्य सात मंत्रियों का भी निर्वाचन किया गया.विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिगंबर राय ने बताया कि हर वर्ष बाल संसद का चुनाव कराया जाता है, जिससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम ऐप के प्रयोग से चुनाव प्रक्रिया और भी सरल एवं निष्पक्ष बनी. चुनाव के सफल संचालन में नोडल शिक्षक राजा कुमार की अहम भूमिका रही. उन्होंने नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया.वहीं, नवाचार के लिए चर्चित शिक्षक प्रशांत कुमार ने छात्रों को जागरूक करते हुए भय और प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र की मजबूती का आधार होता है. शिक्षक शुभम कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षक राजकिशोर मंडल, पूनम सिन्हा, सुकृता कुमारी, रूपम कुमारी एवं शिक्षा सेवक शंभु रजक सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन