Bhagalpur News. तेल टैंकर से 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

तेल टैंकर से शराब जब्त.
– होली में शराब खपाने के मंसूबों को पुलिस ने किया विफल, टैंकर पर भारत पेट्रोलियम लिखा है-समस्तीपुर ले जायी जा रही थी शराब, दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र काहोली में शराब खपाने के मंसूबों को भागलपुर पुलिस ने विफल कर दिया. पुलिस ने भारत पेट्रोलियम लिखा एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस ने विक्रमशिला टीओपी के पास छापेमारी कर 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त कर लिया. साथ ही दो अंतर जिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उनकी पहचान 25 वर्षीय मो इरफान सकरा फरीदपुर व 23 वर्षीय मो जावेद सकरा बाजिद के रूप में पहचान की गयी है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों तस्करों पर पुराना आपराधिक इतिहास है.
पूछताछ में सामने आया कि टैंकर से शराब समस्तीपुर ले जाने की तैयारी थी. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आये दोनों तस्कर पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है. पहले अलग-अलग जिले की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था.पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाल बिछाया
एसएसपी को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से भारत पेट्रोलियम लिखा सफेद रंग का टैंकर नवगछिया की तरफ जा रहा है. इसमें भारी मात्रा में अवैध शराब छिपा कर लाया जा रहा है. सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी ने नगर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक नगर वन के नेतृत्व में बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल सहित अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की. इसके बाद कार्रवाई शुरू की.रुकने का इशारा करने के बाद टैंकर लेकर भागने की थी तैयारी
विक्रमशिला टीओपी के नजदीक चंपारण मीट हाउस के पास तेल टैंकर चालक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह गति बढ़ाकर टैंकर भगाने का प्रयास किया. पुलिस ने रोककर जब तलाशी ली तो तेल टैंकर के अंदर शराब के बोतल देखा. टैंकर के भीतर बड़ी चालाकी से शराब की पेटियां छिपाकर रखी गयी थी. पुलिस ने कुल 3773.625 लीटर विदेशी शराब के साथ दो मोबाइल व तेल टैंकर को मौके से ही जब्त कर लिया है. छानबीन में टैंकर में पर चिपका नंबर भी फर्जी पाया गया.छापेमारी दल में ये थे शामिल
बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, पुलिस पदाधिकारी पुष्पराज, शुभम तिवारी, विजय पासवान, कुंदन पंजीयारा, संतोष कुमार पासवान, हरि नारायण गौरव, गोंड शामिल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




