bhagalpur news. आंधी-बारिश से 22,117.22 हेक्टेयर फसल प्रभावित

Updated at : 24 Mar 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. आंधी-बारिश से 22,117.22 हेक्टेयर फसल प्रभावित

बारिश से फसल को नुकसान.

विज्ञापन

मौसम का मार- कृषि विभाग ने किया सर्वे, रबी फसलों को भारी नुकसानललित किशोर मिश्र, भागलपुरहाल की आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जिले के किसानों की कमर तोड़ दी है. जिला कृषि कार्यालय द्वारा जारी की गयी ताजा रिपोर्ट के अनुसार रबी सीजन 2025-26 के अंतर्गत जिले के 11 प्रखंडों में फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. कृषि कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक हजारों हेक्टेयर में लगी मक्का और गेहूं की फसल कटने के बजाय खेतों में बिछ गयी है.

22 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषि निदेशक (पटना) को रिपोर्ट भेजी गयी है. इसके अनुसार भागलपुर जिले में कुल 1,20,746.2 हेक्टेयर भूमि पर रबी फसलें लगी हुई थीं. मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह में हुई आंधी बारिश से 22,117.22 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

नुकसान एक नजर में

विवरण : सांख्यिकीकुल प्रभावित रकवा : 22,117.22 हेक्टेयर

33% से अधिक क्षति वाला क्षेत्र : 5,395 हेक्टेयरप्रभावित मुख्य फसलें : मक्का व गेहूं

प्रभावित प्रखंडों की संख्या : 11प्रभावित पंचायतों की संख्या : 141

मक्का और गेहूं पर सबसे ज्यादा मार

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि विशेष रूप से मक्का और गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा क्षति हुई है. जिले की 141 पंचायतों में सर्वे के बाद यह पाया गया कि 5,395 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान 33 प्रतिशत से भी अधिक है, जो मुआवजे के मानक के दायरे में आ सकता है.

किसानों को सरकारी राहत की उम्मीद

जिला कृषि पदाधिकारी ने यह आरंभिक प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को सौंप दिया है. इस रिपोर्ट की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग को भी भेजी गयी है. इस डाटा के आधार पर अब प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी या अन्य सरकारी राहत देने की उम्मीद की जा रही है.

कोट :

33 प्रतिशत से अधिक की फसल की क्षति पर मुआवजे का प्रावधान है. फिलहाल आरंभिक रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी है. सर्वे के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी, तभी मुआवजे पर कोई निर्णय विभाग करेगा.प्रेम शंकर प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन