मालदा-जमालपुर इंटरसिटी किऊल तक, बोर्ड की मुहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव पर लगा दी मुहर, टाइम टेबल कर दिया जारी किऊल में नन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद चलने लगेगी ट्रेन रोजाना किऊल से दोपहर दो बजे खुलेगी ट्रेन, जमालपुर पहुंचने से पहले तीन स्टेशनों पर होगा ठहराव जमालपुर-मालदा के बीच परिचालन में कोई बदलाव नहीं भागलपुर : भागलपुर के रास्ते […]
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव पर लगा दी मुहर, टाइम टेबल कर दिया जारी
किऊल में नन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद चलने लगेगी ट्रेन
रोजाना किऊल से दोपहर दो बजे खुलेगी ट्रेन, जमालपुर पहुंचने से पहले तीन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जमालपुर-मालदा के बीच परिचालन में कोई बदलाव नहीं
भागलपुर : भागलपुर के रास्ते चलने वाली मालदा टाउन-जमालपुर इंटरसिटी के किऊल तक चलने का रास्ता साफ हो गया है. प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है. अब किऊल में चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने की देरी है. यह काम पूरा होने के साथ मालदा टाउन-जमालपुर इंटरसिटी किऊल तक चलने लगेगी.
इंटरसिटी का टाइम टेबल जारी, किऊल से रोजाना खुलेगी दोपहर दो बजे : रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ इंटरसिटी के टाइम टेबल को भी जारी कर दिया है. यह ट्रेन किऊल से रोजाना दोपहर दो बजे खुलेगी. किऊल-जमालपुर के बीच अभयपुर, कजरा और धरहरा स्टेशनों पर ठहराव है. जमालपुर से यह ट्रेन अपने पुराने समय दोपहर 3.15 बजे चलेगी. मालदा इंटरसिटी अप में जमालपुर से दोपहर 11.25 बजे खुलेगी और दोपहर 12.55 बजे किऊल पहुंचेगी. जमालपुर और मालदा टाउन के बीच समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










