जेएलएनएमसीएच को मिले 25 नये डॉक्टर और तीन प्रोफेसर

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सरकार की ओर से 28 नये चिकित्सक मिले है. इनमें से 25 डॉक्टर ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति सीनियर रेजीडेंट पद पर हुई, तो बचे 3 को प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मिली है. इन चिकित्सकों की नियुक्ति फार्माकोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, रेडियोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, ईएनटी, त्वचा एवं रति रोग, […]

विज्ञापन

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सरकार की ओर से 28 नये चिकित्सक मिले है. इनमें से 25 डॉक्टर ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति सीनियर रेजीडेंट पद पर हुई, तो बचे 3 को प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इन चिकित्सकों की नियुक्ति फार्माकोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, रेडियोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, ईएनटी, त्वचा एवं रति रोग, नेत्र रोग विभाग, हड्डी रोग, मेडिसिन विभाग व पैथोलॉजी में किया गया है. पीएसएम विभाग को तीन शिक्षक दिया गया है.
विभाग में ये डॉक्टर हुए तैनात : बिहार सरकार के अवर सचिन डॉ विवेकानंद ठाकुर ने सूची जारी की है. इसमें मेडिसिन विभाग में डॉ कुमार स्वप्निल, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ सन्नी कुमार व डॉ शरफराज नियुक्त हुए है.
पैथोलॉजी विभाग में डॉ संतोष कुमार, डॉ मनीष कुमार झा व डॉ तुषार प्रियंका, हड्डी रोग विभाग में डॉ नितिन कुमार, डॉ सुजीत कुमार, डॉ कुमार राहुल रोशन, डॉ रोहित अमर को नियुक्त किया गया है.
फार्माकॉलोजी विभाग में डॉ मसरूर आफताब, एफएमटी विभाग में डॉ शक्ति प्रकाश गावस्कर, रेडियोलॉजी विभाग में डॉ नैन कुमार राम, बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में डॉ नीलम कुमारी, डॉ विभा सुशीलेंदु, ईएनटी विभाग में डॉ अकबर जमा, डॉ हेमंत कुमार सिंह, त्वचा एवं रति रोग विभाग में डॉ महताब आलम व डॉ धनंजय नियुक्त हुए हैं. पीएसएम विभाग में शिक्षक के रूप में डॉ जॉली, डॉ कुमार सौरभ, डॉ राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन