ePaper

रिटायर असिस्टेंट इंजीनियर पर कार्रवाई पांच साल तक पेंशन में 10 % की कटौती

Updated at : 03 Jan 2020 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर असिस्टेंट इंजीनियर पर कार्रवाई पांच साल तक पेंशन में 10 % की कटौती

भागलपुर : स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-1, भागलपुर से रिटायर करने के बाद असिस्टेंट इंजीनियर ध्रुव प्रसाद मुंशी पर विभागीय कार्रवाई हुई है. ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव उदयकांत चौधरी ने अगले पांच साल तक पेंशन से 10 प्रतिशत राशि की मासिक कटौती करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, मुंशी पर पदस्थापना […]

विज्ञापन

भागलपुर : स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-1, भागलपुर से रिटायर करने के बाद असिस्टेंट इंजीनियर ध्रुव प्रसाद मुंशी पर विभागीय कार्रवाई हुई है. ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव उदयकांत चौधरी ने अगले पांच साल तक पेंशन से 10 प्रतिशत राशि की मासिक कटौती करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, मुंशी पर पदस्थापना काल में पथ में मिट्टी भरायी कार्य की मापी पुस्तक में फर्जी भुगतान के लिए अनुशंसा करने एवं गलत मापी करने संबंधी अनियमितता का आरोप लगा था.

इस पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी और इस दौरान उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया और जवाब संतोषप्रद नहीं रहा. यानी, मुंशी के विरुद्ध गठित आरोपों को सही मानते हुए कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन