स्मार्ट सिटी का 60 फीसदी काम जून तक हो पूरा, नहीं तो प्रधानमंत्री से करेंगे शिकायत
भागलपुर : सांसद अजय मंडल ने नववर्ष पर सभी विभागों के साथ बैठक कर भागलपुर संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का टास्क दिया. पदाधिकारियों से कहा कि विकास कार्य में कोताही बरतने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की जायेगी. परिसदन में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी, सात निश्चय योजना, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत […]
भागलपुर : सांसद अजय मंडल ने नववर्ष पर सभी विभागों के साथ बैठक कर भागलपुर संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का टास्क दिया. पदाधिकारियों से कहा कि विकास कार्य में कोताही बरतने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की जायेगी. परिसदन में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी, सात निश्चय योजना, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में चल रहे कामकाज की विस्तार से समीक्षा की. समीक्षा का संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने किया. बैठक में प्रभारी डीएम सह अपर समाहर्ता राजेश झा राजा ने सभी विभागों से कहा कि काम को गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा करें. अनियमितता पर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए